भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज उनका बुरा हाल हो रहा : अखिलेश यादव

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पहले दो चरणों की वोटिंग के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा। अभी दो चरणों में भाजपा को मतदाता नहीं मिले हैं, अगले चरणों में बूथ एजेंट तक नहीं मिलेंगे।

पढ़ें :- पूरा देश भाजपा की कुनीतियों से उपजी बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से त्रस्त है: प्रियंका गांंधी

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद, आज भाजपा का जो बुरा हाल हो रहा है, उस सच को बोलने की हिम्मत भाजपा का एक बूथ एजेंट कर रहा है, जो कह रहा है कि इनके पक्ष में वोटिंग न होने का कारण भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ जनता का रोष है जिसकी वजह महंगाई-बेरोज़गारी जैसे सच्चे मुद्दे हैं।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

इसके साथ ही लिखा कि, पहले दो चरणों की वोटिंग के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा। अभी दो चरणों में भाजपा को मतदाता नहीं मिले हैं, अगले चरणों में बूथ एजेंट तक नहीं मिलेंगे। जनता ने भाजपा का बोरिया-बिस्तर और झोला सब बाँध दिया है।

Read More at hindi.pardaphash.com