चुनाव मंच: क्या फर्स्ट फेज ने बीजेपी को टेंशन में डाला है? जानें पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने क्या कहा

Mukhtar Abbas Naqvi- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम चुनाव मंच में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने खुलकर सवालों के जवाब दिए। नकवी ने कहा कि पीएम मोदी ने तमाम संकटों को पछाड़ा है। पीएम मोदी देश को विकास के रास्ते पर लाए हैं। कांग्रेस संविदा की सरकार लाना चाहती है, वहीं मोदी सरकार ने तुष्टीकरण को खत्म किया। 

इस चुनाव में नहीं गलेगी कांग्रेस की दाल: नकवी

नकवी ने कहा कि ध्रवीकरण के खिलाड़ी आज परेशान हैं। इस चुनाव में कांग्रेस की दाल नहीं गलेगी। राहुल के बयान पर तो सैम पित्रोदा ने ही मुहर लगाई। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। नकवी ने कहा कि अब इमोशनल अत्याचार से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस के इमोशनल अत्याचार को जनता नकार रही है। झूठ के झाड़ से सच के पहाड़ को नहीं हटा सकते। 

कांग्रेस ने अपनी गठबंधन सरकारों को गिराया: नकवी

नकवी ने कहा कि यूपी में सपा का पत्ता साफ होगा। कांग्रेस ने बेशर्मी के साथ अपनी गठबंधन की सरकारों को गिराया है। 2014 और 2019 में बीजेपी को अकेले बहुमत मिला था लेकिन फिर भी वह अपने गठबंधन के साथियों को साथ लेकर चली।

नकवी ने कहा कि पीएम मोदी ने काम में कोई कमी नहीं की, इसलिए कोई उन्हें क्यों नहीं वोट करेगा? कांग्रेस के कट, कम्यूनिलिज्म और कमीशन पर रोक है। बीजेपी के खिलाफ मुस्लिमों में जहर भरा जा रहा है। ईडी और सीबीआई एक बहाना हैं। 

ये भी पढ़ें: 

चुनाव मंच: दिल्ली की सियासी लड़ाई को लेकर बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने क्या कहा?

चुनाव मंच: क्या कांग्रेस में कई पॉवर सेंटर हैं? जानें इस आरोप पर क्या बोले सुखविंदर सिंह सुक्खू

Latest India News

Read More at www.indiatv.in