राहुल गांंधी का PM मोदी पर निशाना, कहा-जो पैसा ‘हिंदुस्तानियों’ के दर्द की दवा बन सकता था उसे…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति मित्रों का 1,60,00,00,00,00,000 मतलब 16 लाख करोड़ रुपया कर्ज़ा माफ किया है!

पढ़ें :- भाजपा के खिलाफ जो बोल रहा उसे डराया-धमकाया जा रहा : अखिलेश यादव

राहुल गांंधी ने आगे लिखा कि,इतने पैसों से-16 करोड़ युवाओं को 1 लाख रू साल की नौकरी मिल सकती थी। 16 करोड़ महिलाओं को 1 लाख रू साल देकर उनके परिवारों की जिंदगी बदली जा सकती थी। 10 करोड़ किसान परिवारों का कर्ज़ माफ कर अनगिनत आत्महत्याएं रोकी जा सकती थी।

इसके साथ ही आगे लिखा कि,पूरे देश को 20 वर्षों तक मात्र 400 रू में गैस सिलेंडर दिया जा सकता था। 3 साल तक भारतीय सेना का पूरा खर्च उठाया जा सकता था। दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के हर युवा की ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुफ्त की जा सकती थी।

उन्होंने आगे लिखा कि, जो पैसा ‘हिंदुस्तानियों’ के दर्द की दवा बन सकता था, उसे ‘अडानियों’ की हवा बनाने में खर्च कर दिया गया। देश नरेंद्र मोदी को इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेगा। अब हाथ बदलेगा हालात – कांग्रेस हर हिंदुस्तानी की प्रगति के लिए सरकार चलाएगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: अमेठी से कांग्रेस इनको बना सकती है प्रत्याशी, जल्द हो सकता है नाम का एलान

Read More at hindi.pardaphash.com