कांग्रेस के इरादे खतरनाक…Sudhanshu Trivedi ने ऐसा क्यों कहा?

Sudhanshu Trivedi PC on Sam Pitroda Controversy: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष Sam Pitroda के बयान पर देश की सियासत गरमा गई है। उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर देश के दोनों बड़े राजनीतिक दल आमने-सामने हो गए हैं। हालांकि कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से पल्ला झाड़ लिया है, लेकिन उनके बयान के कारण कांग्रेस भाजपा के निशाने पर जरूर आ गई है।

राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी (Dr. Sudhanshu Trivedi) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस और सैम पित्रोदा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस के इरादों को खतरनाक बताते हुए उनके घोषणा पत्र पर खुलासे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि कांग्रेस की हकीकत सामने आ गई है। सैम पित्रोदा ने एक्सरे करके सब साफ कर दिया है।

Read More at hindi.news24online.com