एक देश के राष्ट्रपति के पालतू कुत्ते ने दूसरे देश के राष्ट्रपति को काटा, सहलाते समय बनाया शिकार

एक देश के राष्ट्रपति के कुत्ते ने विदेश यात्रा पर आए दूसरे देश के राष्ट्रपति को अपना शिकार बना लिया है। मामला मोल्दोवा देश से जुड़ा है। ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वान डेर बेलेन मोल्दोवा की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे थे। मगर एलेक्जेंडर वान डेर बेलेन को उस समय अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब मोल्दोवा की राष्ट्रपति मेई संदू के पालतू कुत्ते ने उनके हाथ में काट लिया।

Read More at www.indiatv.in