भारतीय नौसेना हाई अलर्ट पर, कराची में चीनी पनडुब्बी पर पैनी नजर, चीन-पाकिस्तान की नेवी है साथ

भारतीय नौसेना हाई अलर्ट पर है। क्योंकि चीन और पाकिस्तान की नौसेनाएं मुंबई के करीब कराची में साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों नौसेनाएं बड़े जंगी अभ्यास को अंजाम देने में जुटी हुई है। अरब सागर में चीन और पाकिस्तान की नौसेना का यह अब तक का सबसे बड़ा जंगी अभ्यास है। इस अभ्‍यास ने भारत की एजेंसियों का सिरदर्द बढ़ा दिया है। कराची में चीन की सबमरीन डटी हुई है। यह भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि यह मुंबई के काफी करीब है। हालांकि भारत भी इस युद्धाभ्‍यास को देखते हुए हाई अलर्ट पर है।

Read More at www.indiatv.in