ODI World Cup 2023: फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया, शमी ने झटके 7 विकेट

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को तूफानी शुरूआत दिलाई। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने तूफानी पारी खेलते हुए शतक लगाया। इसके साथ ही भारत ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरूआत में अपने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद डेरिल मिचेल और केन विलियम्सन ने पारी को संभाला। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों के आगे एक के बाद एक विकेट  न्यूजीलैंड का गिरता चला गया। लिहाजा भारत 70 रनों से जीत गया।

Read More at pardaphash