आज मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार की राजधानी है, BJP नेताओं की लूट में नुकसान जनता का हो रहा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार मध्य प्रदेश के नीमच में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि, मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। इस यात्रा में लाखों लोग मेरे साथ चले, जहां मैंने हजारों लोगों से बात की। इस दौरान जब मैं मध्य प्रदेश के युवाओं से पूछता था- आप क्या करते हैं? जवाब आता था-कुछ नहीं करता, बेरोजगार हूं। मध्य प्रदेश के ये हालात हैं।

Read More at hindi.pardaphash.com