मराठा आरक्षण विवाद पर हिंसक प्रदर्शन जारी, 2 सांसदों और 3 विधायकों का इस्‍तीफा

मराठा आरक्षण विवाद ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के दो सांसदों और एक विधायक ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया। इधर, कुछ क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। मराठवाड़ा के जालना जिले के एक छोटे से गांव अंतरवाली-सरती में, कोटा कार्यकर्ता मनोज जारंगे-पाटिल अपना अनशन जारी रखे हुए हैं और “मराठों को पूर्ण आरक्षण” की अपनी मांग पर एकनाथ शिंदे सरकार को और समय देने के लिए तैयार नहीं हैं।

Read More at hindi.pardaphash.com