लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बने विपक्षी गठबंधन इंडिया में दरार पड़ने लगी है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच ये साफ देखा जा सकता है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के रवैए पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि, यह गठबंधन सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर है, राज्य पर नहीं, ऐसी जानकारी हमें पहले नहीं थी। दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर कोई बात नहीं हो पाई है, जिसके कारण सपा ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है।
Read More at hindi.pardaphash.com