‘हिंदू दूसरी जाति में शादी नहीं करते तो मुस्लिम लड़कियों को क्यों निशाना बना रहे’, मौलाना अरशद मदनी का बयान

अगर कोई मुस्लिम लड़का किसी गैर मुस्लिम लड़की के साथ नाजायज संबध बनाता है तो वो लानती है , और इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता। इसी तरह कोई हिंदू किसी मुस्लिम लड़की के साथ ऐसा करता है तो भी नाकबिले बर्दाश्त है, लेकिन ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये पूरी रणनीति के साथ हो रहा है और उनके पास सबूत है कि मुस्लिम लड़कियों को मुर्दत(गैर मुस्लिम) बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में तो एक जाति की शादी दूसरी जाति में नहीं हो सकती, तो फिर मुस्लिम लड़कियों को क्यो टारगेट किया जा रहा है। मुसलमानों को चाहिए कि वो मुस्लिम लड़कियों के लिए अलग स्कूल बनाए।

Read More at www.indiatv.in