बॉर्डर पर दिवाली में इन जवानों के साथ न तो उनका परिवार होता है, न ही बीवी-बच्चे। इनके साथ सिर्फ मुल्क की हिफाजत का फर्ज होता है, पर इन्हीं चुनौतियों के बीच सीमा पर दुश्मनों का मुकाबला करते हुए यह शूरवीर खुशियों के दीप रोशन करते हैं और News24 इस बार की दिवाली भारतीय सेना के जवानों के साथ मना रहा है। LOC पर देश की सुरक्षा के लिए हमारे वीर जवान हमेशा मुस्तैद रहते हैं। उनकी दिवाली बॉर्डर पर ही मनती है। इस बार भी LOC पर सेना के जवान अपने फर्ज को निभाने के साथ ही दिवाली का जश्न मना रहे हैं।
Read More at hindi.news24online.com