त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने सरकार से दो परिवारों के सामाजिक बहिष्कार को खत्म करने का निर्देश दिया

 त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उनाकोटी जिले में ‘‘कंगारू कोर्ट’’ (अवैध अदालतों) द्वारादो मूल निवासी परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किये जाने के संबंध में जारी फरमान वापस लिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि दिहाड़ी मजदूर पूर्णजॉय चकमा और ऑटो रिक्शा चालक तरुण चकमा ने 22 नवंबर 2022 को अपनी मर्जी से बौद्ध धर्म से ईसाई धर्म अपना लिया था। दोनों उनाकोटी जिले के पश्चिम अंदरपाड़ा के रहने वाले हैं। 

Read More at www.prabhasakshi.com