हाल ही में करण जौहर के रियलिटी चैट शो में दीपिका और रणवीर ने खुद से जुड़े कई राज के बारे में बताया था। कपल ने बताया कि हम दोनो ने साल 2015 में गुपचुप सगाई कर ली थी। रणवीर ने इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए बताया था कि वह किसी भी हाल में दीपिका को खोना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने बिना समय गवाएं अपनी बहन और मां के साथ रिंग खरीदी और वैकेशन पर अचानक दीपिका को प्रपोज कर दिया था। रणवीर के प्रपोजल को दीपिका ने एक्सेप्ट कर लिया था।
Read More at hindi.pardaphash.com