परिणीति चोपड़ा ने शुरू की दिवाली की तैयारी, ससुराल से एक्ट्रेस ने यूं सज-धज कर शेयर की तस्वीर

हाल ही में  परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ऑरेंज कलर के सूट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस काजल, बड़ी-बड़ी ईयररिंग और हाथों में मेहंदी लगाए नजर आईं। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप किया। परिणीति इस अंदाज में बला की खूबसूरत लग रही थीं। परिणीति चोपड़ा ने इस लुक में अपनी तीन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है-  ‘दिवाली की शुरुआत हो गई है।’परिणीति चोपड़ा का ये लुक एक बार फिर से फैंस के दिल जीत रहा है।  

Read More at www.indiatv.in