जब बेटी ने बंधे मम्मी ऐश्वर्या की तारीफों के पल, आराध्या की बातें सुन एक्ट्रेस हुई हैरान

मुंबई: ऐश्वर्या ने अपना जन्मदिन बेटी आराध्या और मां के साथ मनाया। ये तीनों एक कार्यक्रम में शामिल हुए। आराध्या ने जन्मदिन पर मां ऐश्वर्या को अपनी स्पीच के रूप में एक खास तोहफा भी दिया। आराध्या पहली बार लोगों और मीडिया के सामने बोल रही थीं। आराध्या ने मां ऐश्वर्या के बारे में कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी प्यारी मां जो कर रही हैं वह बहुत महत्वपूर्ण और अद्भुत है। वास्तव में यह बहुत समृद्ध और संतुष्टिदायक है। वह दुनिया की मदद कर रही है। हम सबकी मदद कर रही हैं और मैं बस इतना कहना चाहती हूं, मां, आप जो कर रही हैं वह सचमुच अविश्वसनीय है।’ बेटी के मुंह से खुद की तारीफ सुनकर ऐश्वर्या हैरान रह गईं।

Read More at hindi.pardaphash.com