Indraprastha Gas के शेयरों में आज 19 अक्टूबर को 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। इस समय यह स्टॉक 5.08 फीसदी गिरकर 456.35 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इस EV पॉलिसी का मकसद इलेक्ट्रिक व्हीकल के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। इसके चलते राजधानी में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की बिक्री प्रभावित होने की संभावना है। Read More at hindi.moneycontrol.com
Indraprastha Gas के शेयर 5% लुढ़के, दिल्ली EV पॉलिसी ड्राफ्ट को मंजूरी मिलने के बाद आई गिरावट
