AI Impact Summit 2026: ‘महात्मा गांधी मेरेआदर्श हैं, दुनिया युद्ध नहीं शांति…’ AI समिट में पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति सिल्वा ने भारत से रिश्तों पर क्या प्रतिक्रिया दी?

दिल्ली में चल रही एआई समिट 2026 में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टैरिफ के अलावा किसी भी तरह की युद्ध पर अपनी बात रखी. उन्होंने महात्मा गांधी को जीवन का आदर्श व्यक्ति भी बताया. 

सिल्वा ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की उम्र 80 साल हो चुकी है, वो खुद भी 80 साल के होने वाले हैं. इस उम्र में हम दोनों को लड़ने की जरूरत नहीं है. हमें तो रोल मॉडल बनना चाहिए. सिल्वा ने कहा कि वह किसी तरह का युद्ध नहीं चाहते हैं. न ही टैरिफ और न ही ऐसा युद्ध जिससे अस्थिरता फैले. इसके अलावा उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी मेरे जीवन के आदर्श हैं. 

ट्रंप सोशल मीडिया एक्सपर्ट हैं, वो इसे टीवी शो की तरह करते हैं: सिल्वा

इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बारे में कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि ट्रंप सोशल मीडिया के एक्सपर्ट हैं. वह इसे टीवी शो की तरह उपयोग करते हैं. हालांकि, उन्होंने कि वो खुद इस तरह की राजनीति नहीं कर पाते हैं. इसके अलावा कहा कि वो पर्सनल मीटिंग में भी काफी ज्यादा शांत और स्थिर रहते हैं. इसके अलावा उन्होंने ड्रग ट्रैफिकिंग समेत कई मुद्दों पर अमेरिकी राष्ट्रपति से बात करने की इच्छा जताई. साथ ही कहा कि इस बारे में वो एक प्रोपजल लेकर उनके पास जाएंगे. इसमें रैयर अर्थ का मुद्दा भी शामिल रहेगा. इसके अलावा उन्होंने दुनिया के सभी नेताओं की इज्जत करने की बात करते हुए कहा कि वो खुद भी अन्य नेताओं से इज्जत की उम्मीद करते हैं. 

भारत से रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं सिल्वा

ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर पीएम मोदी से बात की है. दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होना चाहिए. भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. ब्राजील से इस समिट में करीबन 300 बिजनेसमैन आए हैं. 

उन्होंने कहा कि ब्राजील को भारत के साथ 30 से 40 बिलियन डॉलर का व्यापार करने की जरूरत है. भारत के पास हमें सिखाने के लिए बहुत है. हम चाहते हैं कि भारत को हमारी क्षमता का पता चले. जल्द ही ब्राजील की एक एयरक्राफ्ट कंपनी भारत में प्लांट ओपन करने जा रही है. हम सिर्फ यूएस और चीन पर निर्भर नहीं रह सकते. हमें अपने ट्रेड रिश्ते खुद बनाने होंगे. 

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि सोशल मीडिया उतना सोशल नहीं है. वह अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना चाहेंगे, तो सोशल मीडिया के जरिए नहीं करेंगे. बल्कि कॉल करेंगे. यह मेलजोल का अच्छा तरीका है. इसके अलावा कहा कि सही तरीका यही है कि पहले मीटिंग सेट करना,  विदेश मंत्रियों से मिलना, और उसके बाद दो राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात होना चाहिए. सिल्वा ने कहा कि उनकी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिनमें बुश, ओबामा और बाइडेन शामिल हैं, इनसे अच्छे रिश्ते थे. उन्होंने कहा कि वो इन रिश्तों को बनाकर रखना चाहते हैं. ट्रंप के साथ मिलकर रहने की बात भी उन्होंने दोहराई. साथ ही कहा कि वो ब्राजील के लिए वही आजादी चाहते हैं, जो ट्रंप अपने लिए चाहते हैं.

दुनिया शांति चाहती है, लाखों लोगों के पास बिजली नहीं है: सिल्वा

उन्होंने जंग पर बात करते हुए कहा कि दुनिया को शांति और सुकून चाहिए. लाखों लोगों के पास बिजली नहीं है. हम जंग की बात कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने की पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो के साथ मामला सुधर गया है. वह कुछ समय जेल में ही रहेंगे. उनके पास मुझे और मेरे उप राष्ट्रपति को मारने की योजना थी. इसके सबूत भी हैं. इसके अलावा उन्होंने वेनेजुएला में किसी अन्य देश के दखल को सही नहीं बताया. साथ ही डेमोक्रेसी को फिर से बहाल करने की बात सिल्वा ने कही है.

Read More at www.abplive.com