TCS के शेयर में 32% तक चढ़ने का दम! IT स्टॉक्स में आई गिरावट के बीच मॉर्गन स्टेनली को क्यों ऐसी उम्मीद – morgan stanley has retained overweight rating and target price of rs 3540 per share for tcs know why

मॉर्गन स्टेनली को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर में आगे 32 प्रतिशत तक उछाल की गुंजाइश दिख रही है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए ओवरवेट रेटिंग और ₹3540 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है। नया टारगेट शेयर की पिछली क्लोजिंग से 32% ज्यादा है। मॉर्गन स्टेनली को OpenAI के साथ TCS की पार्टनरशिप से बड़ी उम्मीदें हैं। डेटा सेंटर को लेकर मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि TCS सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

19 फरवरी को, TCS ने OpenAI के साथ एक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की। इसका मकसद एंटरप्राइज, कंज्यूमर और सोशल सेक्टर में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े इनोवेशंस को बढ़ावा देना है। इस कोलेबोरेशन से AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने और टाटा ग्रुप की कंपनियों में इंडस्ट्री-स्पेसिफिक एजेंटिक AI सॉल्यूशन डेवलप करने पर फोकस होने की उम्मीद है। पार्टनरशिप के हिस्से के तौर पर OpenAI, TCS के हाइपरवॉल्ट डेटा सेंटर की पहली कस्टमर होगी। डेटा सेंटर की शुरुआत 100 MW कैपेसिटी से होगी और इसे 1 GW तक बढ़ाने की क्षमता होगी।

इससे पहले TPG ने हाइपरवॉल्ट में इक्विटी इनवेस्टमेंट किया था। एंटरप्राइज-ग्रेड आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस टूल्स के डिप्लॉयमेंट के जरिए इस इंटीग्रेशन के टाटा ग्रुप की एंटिटीज में भी बढ़ने की उम्मीद है। मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि डेटा सेंटर बिजनेस TCS के लिए लॉन्ग-टर्म ऑप्शनैलिटी दे सकता है। TCS के स्टॉक पर कवरेज करने वाले 52 एनालिस्ट्स में से 36 ने ‘बाय’ रेटिंग दी है। 12 ने ‘होल्ड’ और 4 ने ‘सेल’ रेटिंग दी है।

TCS के शेयर में तेजी

20 फरवरी को TCS के शेयर में मामूली तेजी है। सुबह के कारोबार में शेयर पिछले बंद भाव से लगभग 1 प्रतिशत तक उछलकर 2702.85 रुपये के हाई तक गया। बाद में 0.23 प्रतिशत बढ़त के साथ 2686.65 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 9.72 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक साल में 30 प्रतिशत नीचे आया है। 2 सप्ताह में इसने लगभग 10 प्रतिशत तक की गिरावट देखी है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 71.77 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 55,567 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 10,190 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रेवेन्यू 2,14,853 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 48,057 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com