
Wheel Of Fortune PROMO: अक्षय कुमार टीवी गेमिंग रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अपनी होस्टिंग और एंटरटेनिंग अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. शो में शानदार गेम, ट्विस्ट और मजेदार मोमेंट्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. हाल ही में शो का नया प्रोमो आया है, जिसने फैंस को चौंका दिया. इस प्रोमो में एक फीमेल कंटेस्टेंट के साथ ऐसा हुआ, जिसे देखकर अक्षय कुमार खुद कहते हैं कि “40 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ.” आइए बताते हैं सबकुछ.
प्रोमो में क्या खास हुआ?
View this post on Instagram
प्रोमो की शुरुआत में अक्षय कुमार फीमेल कंटेस्टेंट के लिए व्हील घुमाते नजर आए. जैसे ही व्हील रुकता है, एरो सिर्फ एक रूपए पर आते हैं. इसी तरह पांच बार व्हील घुमाया गया और हर बार एरो उसी एक रूपए पर रुका. इससे कंटेस्टेंट हैरान रह गई और कहती हैं, “ये क्या कर दिया भगवान.” इसके बाद अक्षय कुमार कहते हैं कि “40 हो गए इस गेम को ये आजतक नहीं हुआ.” इस मजेदार मोमेंट पर ऑडियंस हंस पड़ती है और कंटेस्टेंट शर्मा जाती हैं. इस प्रोमो से साफ है कि आने वाले एपिसोड में खूब एंटरटेनमेंट होने वाला है.
व्हील ऑफ फॉर्च्यून में गेम कैसे खेला जाता है?
“व्हील ऑफ फॉर्च्यून” एक क्विज और पजल-आधारित गेम शो है, जिसमें कंटेस्टेंट पहेली हल करके पुरस्कार जीतते हैं. अक्षय कुमार शो में होस्ट हैं और प्रतियोगियों को चुनौती देते हैं. शो में आमतौर पर तीन प्रतियोगी होते हैं, जो व्हील घुमाकर मनी वैल्यू या बोनस जीतने की कोशिश करते हैं. व्हील पर रुकने के बाद प्रतियोगी किसी लेटर को चुनते हैं. अगर वह लेटर पहेली में मौजूद होता है तो उन्हें अंक या पैसा मिलता है.
शो में कई राउंड्स होते हैं, जिसमें कंटेस्टेंट पहेली हल करते हैं और बोनस या कैश जीतते हैं. अक्षय कुमार का मजाकिया और एनर्जेटिक अंदाज शो को और एंटरटेनिंग बनाता है.
यह भी पढ़ें: “हाथ मत लगा देना सर”, नेशनल टीवी पर अक्षय को महविश ने ये क्यों बोला?
The post फीमेल कंटेस्टेंट के साथ ऐसा हुआ मोमेंट कि अक्षय कुमार भी कह उठे- 40 साल में पहली बार appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com