सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी, बोले- मुझ लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं

सुल्तानपुर। कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बयान दर्ज करवाने सुल्तानपुर पहुंचे हैं। वे जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मुझ लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं।

पढ़ें :- SC ने बाबर के नाम से धार्मिक ढांचे के निर्माण या नामकरण पर रोक लगाने से किया इनकार

कोर्ट ने राहुल गांधी को आखिरी मौका देकर तलब किया था। अदालत की ओर से उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 20 फरवरी को आखिरी मौका दिया गया था। कोर्ट ने सफाई सबूत के लिए अगली तारीख 9 मार्च दी है। राहुल गांधी आज करीब आधे घंटे कोर्ट में मौजूद रहे। यह जानकारी राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने दी है। वादी अधिवक्ता संतोष पाण्डेय भी सुनवाई के दौरान मौजूद रहे।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में एक प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्र ने उनके खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को इस मामले में अदालत में पेश हुए थे, लेकिन कई तारीखों पर अनुपस्थित रहे। 19 जनवरी को भी गैर-हाजिर रहने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आखिरी मौका दिया था।

पढ़ें :- ‘भारत-पाक संघर्ष में 11 जेट मार गिराने से लेकर 200 प्रतिशत टैरिफ तक…’ ट्रंप ने बढ़ा-चढ़ाकर किया नया दावा

Read More at hindi.pardaphash.com