
Tu Yaa Main Box Office Collection Day 7: फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साथ बड़े शोर-शराबे के बीच रिलीज हुई शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर जूझती नजर आ रही है. रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर रोमांटिक थ्रिलर का माहौल बनाया गया था, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों का वही उत्साह दिखाई नहीं दिया. फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है और 20 करोड़ के बजट के सामने इसकी कमाई बेहद कम रही है. चलिए आपको 7वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
7वें दिन ‘तू या मैं’ ने की बहुत कम कमाई
‘तू या मैं’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 60 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से कमजोर रही. हालांकि दूसरे दिन यानी शनिवार को कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 7वें दिन सिर्फ 0.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 4.44 करोड़ रुपये हो गई. फिल्म का नेट कलेक्शन इसके बजट के मुकाबले बेहद कम है. अगर मूवी ऐसे ही कमाई करती रही तो इसका बॉक्स ऑफिस पर कुछ ही दिनों में खेल खत्म हो जाएगा.
डे वाइज कमाई का आंकड़ा
- डे 1- 0.6 करोड़ रुपये
- डे 2- 1.45 करोड़ रुपये
- डे 3- 0.8 करोड़ रुपये
- डे 4- 0.4 करोड़ रुपये
- डे 5- 0.45 करोड़ रुपये
- डे 6- 0.35 करोड़ रुपये
- डे 7- 0.39 करोड़ रुपये
नेट कलेक्शन- 4.44 करोड़ रुपये
‘ओ रोमियो’ से टक्कर का भी पड़ा असर
इसी हफ्ते रिलीज हुई ओ रोमियो ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. बड़े नाम और ज्यादा चर्चा का फायदा उसे मिला, जिसका असर ‘तू या मैं’ की कमाई पर साफ दिखाई दिया. बॉक्स ऑफिस की इस टक्कर में शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म पिछड़ती नजर आई. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सात दिनों में 47.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें- Border 2: 400 करोड़ का सपना दूर, क्या ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस खेल खत्म?
The post Tu Yaa Main: ‘तू या मैं’ की हालत हुई खराब, बजट निकालना मुश्किल appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com