Border 2: 400 करोड़ का सपना दूर, क्या ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस खेल खत्म?

Border 2 Box Office Collection Day 28: गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की थी. सिनेमाघरों में आते ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. पहले ही दिन कमाई के मामले में इसने 30 करोड़ का आंकड़ा छू लिया. हालांकि अब रिलीज के चौथे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. आइए आपको बताते हैं कि 28वें दिन कितनी कमाई हुई.

28वें दिन की कमाई ने चौंकाया

23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई बॉर्डर 2 का पहले हफ्ते में ग्राफ तेजी से ऊपर गया. सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को सिनेमाघर आने के लिए मजबू कर दिया. पहले हफ्ते तो मूवी ने तगड़ी कमाई की, लेकिन रिलीज के बाद तीसरे और चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 28वें दिन 0.55 लाख रुपये का कलेक्शन किया. भारत में फिल्म की कुल कमाई 324.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. 350 का आंकड़ा पार करना फिल्म के लिए मुश्किल लग रहा.

‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन

  • पहला हफ्ता – 224.25 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता- 70.15 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता- 23.35 करोड़ रुपये
  • डे 22- 0.8 करोड़ रुपये
  • डे 23 -1.9 करोड़ रुपये
  • डे 24 -1.4 करोड़ रुपये
  • डे 25 -0.6 करोड़ रुपये
  • डे 26 -0.8 करोड़ रुपये
  • डे 27 -0.55 करोड़ रुपये
  • डे 28 -0.55 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 324.35 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला

‘बॉर्डर 2’ को शुरुआत में सोलो रन का फायदा मिला, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना मर्दानी 3 से हो रहा है. इसके अलावा हाल ही में ओ रोमियो और तू या मैं भी रिलीज हो चुकी हैं. आज तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी और मृणाल ठाकुर की मूवी दो दीवाने शहर में रिलीज हो गई है. ऐसे में बॉर्डर 2 के कलेक्शन पर असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें–Assi First Review: कोर्ट में गूंजी तापसी पन्नू की दमदार दलीलें, ‘अस्सी’ का पहला रिव्यू आया सामने

The post Border 2: 400 करोड़ का सपना दूर, क्या ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस खेल खत्म? appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com