‘अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा’, ट्रंप की ईरान को सीधी धमकी; परमाणु वार्ता के बीच बढ़ाया तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर गुरुवार को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि तेहरान को एक सार्थक परमाणु समझौते पर सहमत होना चाहिए, वरना अंजाम बुरा होगा. यह बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच जिनेवा में दोनों पक्षों में बातचीत जारी है. ट्रंप ने ईरान को यह धमकी वाशिंगटन में हुई बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में दी.

साथ ही ट्रंप ने जोर दिया कि कूटनीति के रास्ते खुले हैं लेकिन अनिश्चित काल के लिए नहीं. उन्होंने कहा, ‘हमें ईरान के साथ एक सार्थक समझौता करना होगा. अच्छी बातचीत हो रही है. इतिहास रहा है कि ईरान के साथ सार्थक समझौता करना आसान नहीं है. हमें एक सार्थक समझौता करना ही होगा, अन्यथा अंजाम बुरा होगा.’

—विज्ञापन—

खबर अपडेट की जा रही है…

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com