अखिलेश यादव की राजनीति ने बार-बार गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाया, तुष्टिकरण के वोट बैंक की राजनीति करना बन गई है उनकी पहचान: केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का सियायी पारा बढ़ने लगा है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर हमले तेज कर दिए गए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, जनता सब देख रही है। सपा बहादुर पूर्व हैं और पूर्व ही रहेंगे।

पढ़ें :- जयंत चौधरी और नरेश टिकैत के बीच बढ़ी तकरार, ‘हलवाई के ततैया’ से लेकर ‘मुझे मीठे का कोई शौक नहीं’ तक पहुंची बात

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की राजनीति ने बार-बार गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाया है। संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान न करना और तुष्टिकरण के वोट बैंक की राजनीति करना, यही उनकी ‘खानदानी पहचान’ बन गई है। जनता सब देख रही है। सपा बहादुर पूर्व हैं और पूर्व ही रहेंगे।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। केशव मौर्य लगातार सपा अध्यक्ष पर निशाना साध रहे हैं। इसके साथ ही दावा कर रहे हैं आने वाले चुनाव में भी भाजपा प्रदेश में सरकार बनायेगी। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा है कि, इस बार प्रदेश से भाजपा की विदाई होने जा रही है और सपा की सरकार बनेगी।

Read More at hindi.pardaphash.com