जयंत चौधरी और नरेश टिकैत के बीच बढ़ी तकरार, ‘हलवाई के ततैया’ से लेकर ‘मुझे मीठे का कोई शौक नहीं’ तक पहुंची बात

लखनऊ। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने जयंत चौधरी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, वह सरकार में है इसलिए उन्हें सरकार की बात करनी पड़ती है।

पढ़ें :- शंकराचार्य विवाद के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 100 बटुकों को किया सम्मानित, बोले-चोटी खींचने वालों को लगेगा पाप

नरेश टिकैत ने उदाहरण देते हुए कहा कि, उनकी स्थिति ‘हलवाई के ततैया’ जैसी है, जो अपने हलवाई को नहीं काटता। उनका यह बयान भारत-अमेरिका समझौते के मुद्दे पर जयंत चौधरी की भूमिका को लेकर सामने आया है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब जयंत चौधरी ने इसको लेकर पलटवार किया है।

जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जो हलवाई और ततैया का किस्सा सुना रहे हैं उन्हें बता दूं, मुझे मीठे का कोई शौक नहीं! जयंत चौधरी का यह जवाब सीधे तौर पर टिकैत के बयान का पलटवार माना जा रहा है।

वहीं, दोनों नेताओं के बीच इस तरह के बयानबाजी को लेकर अब चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कई तरह की अटकलें इसको लेकर लगाई जा रही हैं। यही नहीं, भाकियू और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच असहजता बढ़ी है। राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

पढ़ें :- जिस AI को हर समस्या का समाधान माना जा रहा, भाजपा राज में उसकी समिट ही समस्या बन गयी: अखिलेश यादव

Read More at hindi.pardaphash.com