[LIVE Updates] India AI Summit 2026: PM मोदी और वर्ल्ड लीडर्स पहुंचे भारत मंडपम, मंत्री वैष्णव ने किया मेहमानों का स्वागत और जताया आभार

India AI Summit 2026 Today LIVE Updates: दिल्ली में भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज औपचारिक उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री मोदी समिट का उद्घाटन करेंगे और इस दौरान वे दुनियाभर से आए मेहमानों को संबोधित करेंगे। रात के करीब 9 बजे तक प्रधानमंत्री मोदी समिट में रहेंगे और मेहमानों के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

अब समिट 21 फरवरी तक चलेगा

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT सचिव एस. कृष्णन ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री मोदी और VVIP मेहमानों की मौजूदगी के चलते गुरुवार को समिट पब्लिक के लिए बंद रहेगा। आज समिट में उन्हें ही एंट्री मिलेगी, जिनके पास निमंत्रण पत्र होगा। इसलिए केंद्र सरकार ने AI समिट को 21 फरवरी को भी जारी रखने का ऐलान किया है।

—विज्ञापन—

भारत कर रहा चौथे समिट का आयोजन

बता दें कि भारत चौथे AI समिट की मेजबानी कर रहा है। सबसे पहले साल 2023 में ब्रिटेन में समिट हुआ था। उसके बाद मई 2024 में दक्षिण कोरिया में और फरवरी 2025 में पेरिस में समिट हुआ था। इन तीनों समिट के परिणामों को आधार बनाकर भारत चौथा समिट आयोजित कर रहा है और भविष्य में AI के इस्तेमाल की संभावनाओं पर मंथन कर रहा है।

AI समिट से जुड़े आज के पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com