रश्मिका मंदाना से पहले विजय देवरकोंडा की लाइफ में थी गोरी मेम, विदेशी मॉडल संग खूब जमी जोड़ी, अब वायरल हुईं रोमांटिक Photos

Vijay Deverakonda girlfriend- India TV Hindi
Image Source : THE_REAL_CONSPIRACYY/INSTAGRAM
विजय और गिन्नी।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते सितारों में से एक, विजय देवरकोंडा की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही मीडिया और फैंस के लिए कौतूहल का विषय रही है। हाल ही में उनकी और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दोनों जल्द ही उदयपुर में शादी करने वाले हैं। कई सालों की लंबी डेटिंग के बाद अब दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देंग, लेकिन विजय का यह सफर हमेशा से इतना स्पष्ट नहीं था और न ही रश्मिका उनकी जिंदगी में आई कोई पहली लड़ी। कुछ साल पहले जब विजय अपनी फिल्म ‘वर्ल्ड फेमस लवर’ की शूटिंग कर रहे थे, तब उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही कहानी चल रही थी। 

यूरोपियन मॉडल के साथ डेटिंग की पुरानी अफवाहें

उस दौर में यह चर्चा जोरों पर थी कि विजय देवरकोंडा एक यूरोपियन मॉडल को डेट कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना के साथ उनके रिश्ते के सार्वजनिक होने से पहले, इन अफवाहों ने फैंस के बीच काफी हलचल पैदा की थी। इंटरनेट पर विजय और उस विदेशी महिला के कई कोलाज और तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनसे उनके रिश्ते का अंदाजा लगाया जा रहा था। इंटरनेशनल रोमांस की यह खबर आग की तरह फैली। इस विदेशी मॉडल का नाम गिन्नी है और इसने कई तस्वीरें भी एक्टर के साथ पोस्ट की थी।

Vijay Deverakonda girlfriend

Image Source : THE_REAL_CONSPIRACYY/INSTAGRAM

विजय और गिन्नी।

फैमिली के भी क्लोज थी मॉडल

दोनों एक दूसरे के परिवार के साथ वक्त बिताते भी नजर आए थे। विजय के पेरेंट्स से भी ये मॉडल मिल चुकी थी। वहीं उसकी मां के साथ विजय वक्त गुजार चुके थे। एक पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि विदेश मॉडल ब्राजील की रहने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर गिन्नी का प्राइवेट अकाउंट है और उन्होंने विजय संग प्रोफाइल फोटो लगाई है। फैंस ने सोशल मीडिया पर ऐसे स्क्रीनशॉट साझा किए, जिनमें दावा किया गया कि दोनों को एक साथ देखा गया है या उन्होंने एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। हालांकि, इन दावों के पीछे कोई ठोस आधार नहीं था, क्योंकि एक्टर ने कभी आधिकारिक तौर पर स्विकार ही नहीं किया, ठीक वैसे ही जैसे रश्मिका मंदाना संग वो अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का रिश्ता बताते हैं।

यहां देखें तस्वीरें

विजय और रश्मिका, रील से रीयल लाइफ तक

आज के समय में विजय का नाम पूरी तरह से रश्मिका मंदाना के साथ जुड़ चुका है। ‘डियर कॉमरेड’ और ‘गीता गोविंदम’ जैसी फिल्मों में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता था और अब वह केमिस्ट्री हकीकत में बदलती नजर आ रही है। विजय हमेशा अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखने के पक्षधर रहे हैं, लेकिन रश्मिका के साथ उनका रिश्ता अब एक खुले राज की तरह है।

ginny prd

Image Source : THE.WHITE.HYDERABADI/INSTAGRAM

गिन्नी का प्राइवेट अकाउंट

उदयपुर में शाही शादी की तैयारी?

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फैंस की यह पसंदीदा जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। हालांकि कपल की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंटरनेट पर कुछ ऐसी जानकारियां वायरल हैं जिसने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है। खबरों के अनुसार विजय और रश्मिका 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक वेडिंग रिसेप्शन कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। कार्ड के मुताबिक यह जोड़ा 4 मार्च को फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों और करीबियों के लिए एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करेगा। 

प्राइवेसी का शादी में रखा जाएगा खास ख्याल

प्राइवेसी बनाए रखने के लिए कपल ने कथित तौर पर फोटोग्राफरों और मेहमानों से एक NDA (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) साइन करवाया है, ताकि शादी की तस्वीरें या वीडियो बिना अनुमति के लीक न हों। विजय देवरकोंडा का ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘लाइगर’ जैसे किरदारों से लेकर एक जिम्मेदार पार्टनर बनने तक का सफर उनके फैंस के लिए किसी फिल्म की पटकथा से कम नहीं है। अब हर किसी की निगाहें 26 फरवरी पर टिकी हैं, जब यह ‘वर्ल्ड फेमस लवर’ अपनी ‘डियर कॉमरेड’ का हाथ हमेशा के लिए थाम सकता है।

ये भी पढ़ें: जेल से छूटते ही अपनी जन्मभूमि पहुंचे राजपाल यादव, दिखा चिल अंदाज, बोले- जेल में स्मोकिंग के लिए अलग कमरा होना चाहिए

रिलीज से एक महीने पहले ही सामने आ गई ‘टॉक्सिक’ की कहानी, अभी जारी भी नहीं हुआ यश की फिल्म का ट्रेलर

Latest Bollywood News

Read More at www.indiatv.in