Stocks to Watch: गुरुवार 19 फरवरी को फोकस में रहेंगे ये 11 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल – stocks to watch 19 february 2026 ncc bel hul bl kashyap tejas networks nbcc jindal saw tvs motor zydus life pace digitek major corporate updates

Stocks to Watch: गुरुवार 19 फरवरी को बाजार में कई कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते चुनिंदा शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। इंफ्रा, डिफेंस, FMCG, टेलीकॉम, फार्मा और ऑटो जैसे सेक्टर फोकस में रहेंगे। कहीं डिबारमेंट का असर है तो कहीं बड़े निवेश, डिविडेंड और नए ऑर्डर की खबर। ऐसे में इन 11 स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC Limited और उसकी स्टेप डाउन सब्सिडियरी OB Infrastructure Limited को NHAI से डिबारमेंट ऑर्डर मिला है। इस आदेश के तहत 17 फरवरी 2026 से अगले दो साल तक कंपनी NHAI के किसी भी टेंडर, बोली या रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल में हिस्सा नहीं ले सकेगी।

सरकारी कंपनी Bharat Electronics Limited के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 27 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। इस बैठक में अन्य एजेंडा के साथ वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा।

Larsen & Toubro ने Nvidia के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इसमें India AI Mission के तहत देश की सबसे बड़ी गीगावॉट स्तर की AI फैक्ट्री बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट में AI रेडी डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड कंप्यूटिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इसका लक्ष्य भारत के एंटरप्राइज, नीति निर्माताओं और वैश्विक ग्राहकों को बड़े पैमाने पर AI क्षमता उपलब्ध कराना है।

Hindustan Unilever के बोर्ड ने ब्यूटी एंड वेलबीइंग और होम केयर लिक्विड्स जैसी प्रीमियम कैटेगरी में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए दो साल में करीब ₹2,000 करोड़ निवेश को मंजूरी दी है। यह कदम कंपनी की उन चुनिंदा बड़े दांव वाली रणनीति के तहत है, जिसमें प्रीमियम स्किन केयर, हेयर केयर और पर्सनल केयर सेगमेंट पर फोकस बढ़ाया जा रहा है।

कंस्ट्रक्शन कंपनी BL Kashyap and Sons Limited को CRC Greens Private Limited से ₹300 करोड़ (GST को छोड़कर) का वर्क ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा है।

टाटा ग्रुप की Tejas Networks को संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग से ₹69.97 करोड़ का इंसेंटिव मिला है, जो टेलीकॉम और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के तहत दिया गया है। यह रकम वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पात्र इंसेंटिव के शेष 15% भुगतान से जुड़ी है।

सरकारी कंपनी NBCC (India) Limited के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12% यानी ₹0.12 का डिविडेंड देगी। रिकॉर्ड डेट 25 फरवरी 2026 तय की गई है।

Jindal SAW Limited ने जानकारी दी कि American Petroleum Institute द्वारा किए गए ऑडिट में दर्ज टिप्पणियों के बाद कंपनी की सीमलेस पाइप्स से संबंधित API लाइसेंस को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है।

TVS Motor Company Limited ने बताया कि उसने इंडोनेशिया में 10 लाख यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने वहां अपने 19 साल के मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस पूरे कर लिए हैं।

फार्मा कंपनी Zydus Life को Bosentan टैबलेट के लिए US FDA से अंतिम मंजूरी मिल गई है। इस दवा का उपयोग हाइपरटेंशन के इलाज में किया जाता है।

Pace Digitek Limited ने बताया कि उसकी महत्वपूर्ण सब्सिडियरी Lineage Power Private Limited को सऊदी अरब की Yaqin Chem से 13.5 लाख डॉलर का परचेज ऑर्डर मिला है।

LIC का बड़ा दांव, TCS और HCL Tech में बढ़ाई हिस्सेदारी, SBI जैसे बैंकों से बनाई दूरी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Read More at hindi.moneycontrol.com