नई दिल्ली। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। इस वैश्विक समिट में दुनियाभर के नीति निर्माता, एआई विशेषज्ञ, शिक्षाविद, टेक इनोवेटर और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े वैश्विक मुद्दों, शासन, सुरक्षा और सामाजिक प्रभाव पर चर्चा की जा रही है।
पढ़ें :- जिस AI को हर समस्या का समाधान माना जा रहा, भाजपा राज में उसकी समिट ही समस्या बन गयी: अखिलेश यादव
वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुआ विवाद
इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह कह रही हैं कि इस रोबोटिक डॉग का नाम ‘ओरियन’ है। इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (Centre of Excellence) ने तैयार किया है। उन्होंने ये भी कहा कि यूनिवर्सिटी AI के क्षेत्र में 350 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई टेक एक्सपर्ट्स और यूजर्स ने दावा किया कि यह असल में चीनी कंपनी ‘यूनिट्री’ का ‘Go2’ मॉडल है, जो बाजार में 2-3 लाख रुपए में उपलब्ध है।
ये Robotic Dog चीन में पैदा हुआ,
मंत्री अश्विनी वैष्णव से लेकर Galgotias University और दूरदर्शन ने इसे भारतीय आविष्कार बताने में कोई कसर नही छोड़ी। इसे Modi ji का Vision बताया गया।
पढ़ें :- मायावती, बोलीं- ‘हाथी की मस्त चाल’ चलते हुए चुनाव तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता, बीएसपी अकेले लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव
अभी अंतरराष्ट्रीय मंच और भद्द पिटवाना बाकी है? pic.twitter.com/CB6nWsuBVY
— Indian Youth Congress (@IYC) February 17, 2026
नेहा सिंह, बोलीं- जोश में बात साफ नहीं कह पाई
प्रोफेसर नेहा सिंह ने कहा कि यह विवाद इसलिए हुआ क्योंकि शायद बातें साफ तौर पर नहीं रखी गईं। मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं। यह सब बहुत जोश और उत्साह में बहुत जल्दी-जल्दी हुआ। सरकार द्वारा एक्सपो एरिया खाली करने के सवाल पर उन्होंने कहा- मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे बस इतना पता है कि आज हम सब यहां मौजूद हैं।
पढ़ें :- हरदीप पुरी इतने झूठ किसे बचाने के लिए बोल रहे हैं…पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री पर बोला बड़ा हमला
मोदी सरकार ने दुनिया में देश का मजाक बनवाया : कांग्रेस
कांग्रेस ने इस मामले पर कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) ने AI के मामले में दुनिया भर में भारत का मजाक बनवाया है। AI समिट में चीन के रोबोट्स को हमारा बताकर दिखाया जा रहा है। चीनी मीडिया ने हमारा मजाक उड़ाया है। यह भारत के लिए वाकई शर्मिंदगी की बात है।
इससे भी ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि मोदी के मंत्री अश्विनी वैष्णव (Minister Ashwini Vaishnav) भी इसी झूठ में शामिल हैं और भारतीय समिट में चीन के रोबोट्स को प्रमोट कर रहे हैं। मोदी सरकार ने देश की छवि को ऐसा नुकसान पहुंचाया है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।
The Modi government has made a laughing stock of India globally, with regard to AI.
In the ongoing AI summit, Chinese robots are being displayed as our own. The Chinese media has mocked us. This is truly embarrassing for India.
What is even more shameful is the fact that… pic.twitter.com/xaRwm7j9Wv
पढ़ें :- Codeine Cough Syrup Case : कोडीन युक्त कफ सिरप रैकेट में शामिल दो आरोपियों को जमानत देने से इलाहाबाद हाईकोर्ट का इनकार
— Congress (@INCIndia) February 18, 2026
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि भारत के टैलेंट और डेटा का सही इस्तेमाल करने के बजाय, यह AI समिट एक बिखरा हुआ पीआर तमाशा बनकर रह गया है,जहां भारत का डेटा बिकने के लिए रखा है और चीन के प्रोडक्ट्स का दिखावा किया जा रहा है।
Instead of leveraging India’s talent and data, the AI summit is a disorganised PR spectacle – Indian data up for sale, Chinese products showcased. https://t.co/5liaoX0XXp
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 18, 2026
पढ़ें :- लखनऊ में कांग्रेस का मनरेगा के मुद्दे पर बड़ा विरोध प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, बैरिकेडिंग पर चढ़ गए प्रदेश अध्यक्ष
Read More at hindi.pardaphash.com