भारत के साथ चलने को राजी हुआ कनाडा, India AI Impact Expo में होगा शामिल

इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो-2026।- India TV Hindi
Image Source : PTI
इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो-2026।

नई दिल्लीः भारत में कनाडा उच्चायोग ने बड़ी घोषणा की है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो-2026 को लेकर कनाडा बेहद उत्साहित है। नई दिल्ली स्थित कनाडा के उच्चायोग ने ऐलान किया है कि वह इस हफ़्ते भारत के साथ अपनी AI पार्टनरशिप को मज़बूत करने और भविष्य की इकॉनमी को आकार देने वाले ग्लोबल लीडर्स के साथ जुड़ने के लिए नई दिल्ली में है। कनाडा के मंत्री और कनाडाई एआई कंपनियां भी इंडिया एआई एक्सपो में भाग लेंगे। 

कनाडा की इंटेलीजेंस कंपनियां लेंगी एक्सपो में भाग

कनाडा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इनोवेशन मंत्री इवान सोलोमन सीनियर इस दौरान भारतीय अधिकारियों से मिलेंगे और 18 से 21 फरवरी तक चलने वाले इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। कनाडा उच्चायोग ने कहा है कि यह दौरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई टेक्नोलॉजी में प्रैक्टिकल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने पर फोकस है। इससे कनाडाई कंपनियों के लिए मौके बढ़ेंगे, इन्वेस्टमेंट आएगा, और ग्लोबल इकॉनमी में कनाडा की कॉम्पिटिटिव पोजीशन मजबूत होगी।

भारत-कनाडा के बदलते रिश्तों का प्रतीक बनेगा एआई एक्सपो

यह एआई एक्सपो भारत और कनाडा के बदलते रिश्तों का प्रतीक भी बनेगा। कनाडा ने माना है कि उसके लिए इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो कनाडाई कंपनियों के लिए अवसरों का विस्तार करने, निवेश को आकर्षित करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में कनाडा की प्रतिस्पर्धी स्थिति को मजबूत करने का बड़ा अवसर है। कनाडा के मंत्री इवान सोलोमन अपनी यात्रा के दौरान सऊदी अरब से पहले जर्मनी में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में भाग ले चुके हैं और अब भारत में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे, जहां कनाडाई तकनीकी निवेश और सहयोग पर जोर दिया जा रहा है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में भारत-कनाडा के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। 

यह भी पढ़ें

अमेरिका के कोलोराडो में ‘ब्राउन आउट’ के चलते 30 से अधिक वाहनों में हुई भीषण टक्कर, कम से कम 4 लोगों की मौत

ईरान-अमेरिका न्यूक्लियर डील के ‘गाइडिंग प्रिंसिपल्स’ पर सहमत, जेडी वैन्स ने कहा-एटॉमिक प्रोग्राम को खत्म करना ‘रेड लाइन्स’ में शामिल

Latest World News

Read More at www.indiatv.in