शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. हालांकि, इस गैंगस्टर ड्रामा को उतनी सराहना नहीं मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अब तक इसकी परफॉर्मेंस ठीक-ठाक रही है. ये फिल्म 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे से ठीक पहले रिलीज हुई थी. ओपनिंग वीकेंड तक अच्छी कमाई करने के बाद मंडे को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई. चलिए यहां जानते हैं ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 5वें दिन कितना किया कलेक्शन?
शाहिद कपूर की पिछले साल आई फिल्म ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी. वहीं उम्मीद थी कि एक्टर की लेटेस्ट रिलीज ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म करेगी. सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसने 8.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत भी अच्छी की. इसके बाद दूसरे दिन इसके कलेक्शन में अच्छी ग्रोथ भी नजर आई और इसने 12.65 करोड़ का कलेक्शन कर डाला. लेकिन तीसरे दिन भारत और पाकिस्तान मैच की वजह से इसका सारा खेल बिगड़ गया और ‘ओ रोमियो’ की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई. ये सिर्फ 9 करोड़ ही कमा पाई. वहीं वीकडेज में एंट्री करते ही इसके कलेक्शन और बड़ा झटका लगा और पहले मंडे को फिल्म ने 4.75 करोड़ कमाए. हालांकि मंगलवार को इसकी कमाई में तेजी देखी गई.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 5.1 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ ‘ओ रोमियो’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 40 करोड़ रुपये हो गई है.
‘ओ रोमियो’ ने तोड़ा शाहिद की दो फिल्मों का रिकॉर्ड
‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 5वें दिन मंगलवार को फिर रफ्तार बढ़ाई और अच्छी कमाई कर ली. वहीं इस फिल्म की अब शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में एंट्री हो गई है और इसने एक्टर की दो फिल्मों फटा पोस्टर निकला हीरो (36.37 करोड़ रुपये) और बदमाश कंपनी (34.98 करोड़) को मात दे दी है.
‘ओ रोमियो’ ने वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
बता दें कि फिल्म के निर्माताओं, नाडियाडवाला ग्रैंडसंस ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के 4 दिनों के घरेलू बाजार और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं. पोस्ट में बताया गया है कि ‘ओ रोमियो’ ने दुनिया भर में 61.3 करोड़ की कमाई की है. भारत में इसका कुल कलेक्शन 46.75 करोड़ रहा और विदेशों से 15 करोड़ की कमाई इस आंकड़े में जुड़ गई. कैप्शन में लिखा था, “दुनिया भर के दर्शकों के निरंतर प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हैं! ‘ओ रोमियो’ का सफर सिनेमाघरों में जारी है.”
Grateful for the steady love and support from audiences everywhere! 🙏✨
The journey of O’Romeo continues in cinemas.Book your tickets now!
🔗 – https://t.co/hj2I9vGfIX#SajidNadiadwala presents
A #VishalBhardwaj film#ORomeo in cinemas now!! pic.twitter.com/6Pe7flnpb2— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) February 17, 2026
ओ रोमियो के बारे में सब कुछ
ओ रोमियो में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर समेत कई अन्य कलाकार भी हैं. इसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है . ओ रोमियो लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर से जो गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की रोमांचक कहानी बयां करती है, जिसका किरदार शाहिद ने निभाया है.
Read More at www.abplive.com