YouTube Down: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में यूट्यूब ठप हो गया था। करीब एक घंटे से यूट्यूब की सेवाएं बंद पड़ी रहीं, जिस वजह से दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान हो गए थे। यूजर्स की ओर से सोशल मीडिया पर यूट्यूब के ठप होने की शिकायतें अपलोड किए जाने के बाद X पर #YoutubeDown ट्रेंड भी करने लगा था। चर्चा है कि अकेले भारत से करीब 10000 लोगों ने यूट्यूब बंद होने की शिकायत की थी।
मोबाइल और वेबसाइट दोनों पर सर्विस ठप
बता दें कि आज सुबह जब लोगों ने यूट्यूब ओपन किया तो Something is Wrong और Trying Search to Get Started का मैसेज लिखा मिला। होमपेज बिल्कुल शो नहीं हो रहा था। मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों को ओपन करने में दिक्कत आ रही थी। हालांकि यूट्यूब की ओर से सर्विस डाउन होने की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई, लेकिन अब कंपनी का कहना है कि सर्विस में आई टेक्निकल प्रॉब्लम सॉल्व हो गई है।
If you’re having trouble accessing YouTube right now, you’re not alone — our teams are looking into this and will follow up here with updates: https://t.co/7iTU5S9AgT
— TeamYouTube (@TeamYouTube) February 18, 2026
डाउनडिटेक्टर ने की डाउन सर्विस की पुष्टि
बता दें कि यूट्यूब की सर्विस भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में बंद हुई थी। दुनियाभर के पोर्टल की सर्विस और आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर की ओर से यूट्यूब बंद होने की पुष्टि की गई। वेबसाइट ने बताया कि आज सुबह यूट्यूब का होमपेज नहीं खुला तो लोगों ने स्क्रीनशॉट के साथ सर्विस ठप होने की शिकायत सोशल मीडिया पर अपलोड की। अमेरिका से करीब 3 लाख लोगों ने शिकायतें डालीं।
यूट्यूब कंपनी ने टेक्निकल प्रॉब्लम बताई है
वहीं Youtube सर्विस ठप होने की शिकायतें मिलने के बाद कंपनी ने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर यूजर्स को आश्वासन दिया कि यूट्यूब की सर्विस एक्सेस करने में परेशानी हो रही है तो घबराएं नहीं। कंपनी जल्द ही प्रॉब्लम को सॉल्व करेगी। कंपनी की टेक्निकल टीम इस पर काम कर रही है. यूजर्स की ओर से #YouTubeDOWN के तहत स्क्रीन शॉट शेयर किए और जल्द से जल्द सर्विस को ठीक करने की रिक्वेस्ट भी कंपनी से की है।
YOUTUBE DOWN? 😳
Some users reported difficulty accessing the online video-sharing platform YouTube on Wednesday morning, Feb. 18.
Are you experiencing this too?
Screengrab from YouTube/Website pic.twitter.com/FffWu1xFPX
— GMA Integrated News (@gmanews) February 18, 2026
मनोरंजन से पढ़ाई तक के लिए यूट्यूब जरूरी
बता दें कि Youtube गूगल की सबसे ज्यादा यूज होने वाली सेवाओं में से एक है। इस पर लोग वीडियो, शॉर्ट वीडियो देखते और अपलोड करते हैं। करोड़ों यूजर्स ने अपने यूट्यूब चैनल खोले हुए हैं। मीडिया हाउस के अलावा कई कंपनियों के चैनल भी हैं, जिन्हें करोड़ों लोग देखते हैं। मनोरंजन से लेकर पढ़ाई करने तक के लिए यूट्यूब बेहद जरूरी है, लेकिन आज अचानक सर्विस ठप हो जाने की वजह से पढ़ाई करने वालों को काफी परेशानी हुई।
Read More at hindi.news24online.com