Salim Khan Health Update: सलीम खान को क्यों अस्पताल में कराया गया एडमिट? अब कैसी है सलमान खान के पिता की तबीयत, सब जानें यहां

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के  लीलावती हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था.  सलमान खान को भी इसके बाद अस्पताल में स्पॉट किया गया. बाद में परिवार के कई और सदस्य  अलवीरा अग्निहोत्री, आयुष शर्मा और दूसरे लोग भी सलीम खान का हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. वहीं इस खबर के बाद से फैंस सलीम खान की सेहत को लेकर परेशान हैं और जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है? 

हालांकि परिवार की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है कि उन्हें असल में क्या हुआ, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बॉलीवुड के फेमस स्क्रीनराइटर को आईसीयू मेंं भर्ती कराया गया था. वहीं जर्नलिस्ट विक्की ललवानी ने खुलासा किया है कि आखिर सलीम खान को किस वजह से अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

सलीम खान को क्यों अस्पताल में भर्ती कराया गया? 
विक्की ललवानी ने अपनी इंस्टा पोस्ट में सलीम खान को अस्पताल में एडमिट करने की वजह का खुलासा किया और बताया कि सलीम खान को ब्लड क्लॉट होने का पता चला है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है,”  सलीम खान को बहुत चक्कर आ रहे थे, जिसके बाद  सलमान खान और उनका परिवार उन्हें लीलावती हॉस्पिटल ले गया. सलीम साहब ICU में थे लेकिन उनके वायरल पैरामीटर स्टेबल हैं.”

सलीम खान के डॉक्टर ने ICU में भर्ती होने की पुष्टि की
90 साल के सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पार्कर ने पीटीआई के साथ एक दिग्गज स्क्रीन राइटर का हेल्थ अपडेट दिया, उन्होंने मंगलवार को सुबह 8:30 बजे सलीम खान के ICU में भर्ती होने की पुष्टि की  पार्कर ने अपनी स्टेटमेंट में कहा, “वह स्टेबल हैं लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस को लेकर उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.”

डॉक्टर ने आगे कहा, “उन्हें (सलीम खान को) उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे. इमरजेंसी में इमरजेंसी केयर शुरू की गई और मिस्टर सलीम खान को पहली मंज़िल पर इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया. डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया.” पार्कर ने आगे कहा कि डॉक्टर बुधवार को सुबह 11 बजे एक प्रेस बुलेटिन जारी करेंगे, जिसमें “रिश्तेदारों की सहमति और मरीज़ की प्राइवेसी पूरी तरह बनाए रखी जाएगी.”

सलीम खान करियर
सलीम खान जावेद अख्तर के साथ अपनी आइकॉनिक पार्टनरशिप के लिए जाने जाते हैं और फैंस आज भी सलीम-जावेद के दौर को याद करते हैं. उन्होंने 1970 के दशक के हिंदी सिनेमा को फिर से परिभाषित किया., ‘सीता और गीता’, ‘ज़ंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘त्रिशूल’, ‘क्रांति’ और ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी जैसी आइकॉनिक फिल्में उनकी लीगेसी हैं. इस बीच, सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्टर जल्द ही ‘बैटल ऑफ गलवान’ में दिखाई देंगे. 

Read More at www.abplive.com