मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) फाइनली तिहाड़ जेल (Tihar Jail) से बाहर आ गए हैं। सलाखों के पीछे 12 दिन बिताने के बाद उनकी रिहाई हो गई है। बीते दिन यानी सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने फैसला सुनाते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। 17 फरवरी, मंगलवार को एक्टर जेल से रिहा हो गए हैं। 9 करोड़ कर्ज केज में लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के बाद ये राहत उन्हें मिली है।
पढ़ें :- जेल से बाहर आएंगे एक्टर राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई अंतरिम रोक
जेल से बाहर आने के बाद राजपाल मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि कोई लीगल जानकारी हो तो वो आप हमारे वकील भास्कर से ले सकते हैं। बाकी मैं ये कहना चाहूंगा कि मुझे बॉलीवुड में 30 साल हो जाएंगे। पूरे देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा तभी तो मैं 250 फिल्में कर पाया। पूरा बॉलीवुड मेरे साथ खड़ा रहा। भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) का बच्चा बुढ़ा नौजवान मेरे कलेजे का टुकड़ा है. सब मेरे साथ था और साथ है।
राजपाल ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में माननीय हाई कोर्ट ने जो भी आदेश दिए हैं, वो मैंने माना है। आगे भी जहां-जहां वो कहेंगे हाजिर होने को बिल्कुल मैं हाजिर होऊंगा। सबके साथ मेरा एंटरटेनमेंट का रिश्ता है। जिस तरह से बॉलीवुड ने मेरा साथ दिया मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। धन्यवाद हाई कोर्ट, आपने मुझे सुना, मुझे मौका दिया। मैं हर चौराहे, हर मोड़ पर खड़ा हूं। आपके साथ।
राजपाल ने चुकाए डेढ़ करोड़
राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पर एक फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़े वित्तीय लेन-देन को लेकर केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता को बनाने के लिए 5 करोड़ का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। लेकिन राजपाल ने लिया गया कर्ज समय पर नहीं चुकाया। ब्याज के साथ रकम 5 करोड़ से बढ़कर 9 करोड़ तक पहुंच गया था। तंग आकर दिल्ली के बिजनेसमैन जिनसे राजपाल ने कर्ज लिया था- मामला अदालत तक पहुंचा और सुनवाई के दौरान वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सख्त रुख अपनाया गया। लंबे चले इस केस में आखिरकार राजपाल ने कोर्ट में माना कि उनके पास कर्ज चुकाने के पैसे नहीं है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। हालांकि इसके बाद राजपाल को फिल्म इंडस्ट्री से मदद मिलने लगी। इसके बाद केस को फिर से ओपन करत हुए राजपाल के वकील ने उनकी रिहाई की गुहार लगाई। इस दौरान उनके वकीलों ने दलील दी कि एक्टर की ओर से भुगतान को लेकर कोशिशें जारी थीं और वह कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं। कोर्ट के आदेश पर राजपाल की ओर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी जमा कराया गया।
पढ़ें :- राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत, अब अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी
शर्तों पर कोर्ट से मिली राहत
हालिया सुनवाई में अदालत ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। भतीजी की शादी का हवाला देते हुए कोर्ट ने राजपाल को 18 मार्च तक की ही जमानत दी है। कोर्ट ने ये भी स्पष्ट किया कि राजपाल को अपना पासपोर्ट सरेंडर करना होगा। वो बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जा सकते। वो जांच और आगे की सुनवाई में पूरा सहयोग करेंगे। कोर्ट के आदेश के अगले दिन मंगलवार, 17 फरवरी को राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए। राजपाल को इंडस्ट्री से खूब मदद मिली। उनकी सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद और गुरमीत चौधरी से लेकर कई स्टार्स ने पैसों से हेल्प की। वहीं बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने उन्हें फिल्म ऑफर की है। राजपाल जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर वेलकम टू जंगल में नजर आएंगे।
Read More at hindi.pardaphash.com