कोरियन पॉप सिंगर ने यूनिक स्टाइल में गाया ‘शिव तांडव स्तोत्र’, VIDEO सोशल मीडियो पर वायरल

Aoora Shiva Shivam Song: दुनिया भर के कई कलाकार भारतीय संस्कृति से वास्तविक दिलचस्पी दिखाते हुए उससे जुड़ रहे हैं. हाल ही में के-पॉप यानी साउथ कोरियन पॉप सिंगर Aoora (ऑरा) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक नए स्टाइल में शिव तांडव स्तोत्र गाते हुए नजर आ रहे हैं. ये टीजर है जो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है.

कोरियाई पॉप आर्टिस्ट का भगवान शिव के प्रिय स्तोत्र शिव तांडव को इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक के साथ बनाया है. इसका टाइटल है ‘शिवा शिवम’. टीजर के अंत में हो गाते हैं – ‘प्रफुल्ल नील पंकज प्रपंचकालिमच्छटा…’

AOORA ने अभी गाना रिलीज करने की डेट शेयर नहीं की है, मगर टीजर को बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

शिव तांडव स्तोत्र की महीमा

शिव तांडव स्तोत्र रावण द्वारा रचित एक अत्यंत शक्तिशाली और प्रसिद्ध स्तुति है, जिसमें कुल 17 श्लोक बताए जाते हैं। इस स्तोत्र का पाठ करने से मन, वाणी और कर्म में संतुलन प्राप्त होता है. यह स्तोत्र तंत्र-मंत्र, शत्रुओं और विपत्तियों से रक्षा करता है.

रावण ने क्यों गाया शिव तांडव स्तोत्र

रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने और अपने अहंकार के कारण हुए दंड से मुक्ति पाने के लिए ‘शिव तांडव स्तोत्र’ की रचना की थी. पौराणिक कथा के अनुसार, जब रावण ने कैलाश पर्वत उठाने का प्रयास किया, तो शिवजी ने अपने पैर के अंगूठे से पर्वत दबा दिया, जिससे रावण का हाथ दब गया। तब रावण ने स्तुति गाकर शिव को प्रसन्न किया.

Holashtak 2026 Start Date: होलाष्टक कब से होंगे शुरू,नोट करें डेट, इन 8 दिनों में बुरी शक्तियां रहती हैं सक्रिय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Read More at www.abplive.com