Modi-Macron Meeting Live: मुंबई में पीएम मोदी और मैक्रों कर रहे ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें क्या-क्या कहा

पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात।- India TV Hindi
Image Source : X (@PMMODI)
पीएम मोदी और मैक्रों के बीच मुलाकात।

Modi-Macron Meeting Live: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंच चुके हैं। वह 17 से लेकर 19 फरवरी तक AI इम्पैक्ट समिट और द्विपक्षीय शिखर बैठक में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने उन्हें भारत यात्रा का निमंत्रण भेजा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई में लोकभवन में राष्ट्रपति मैक्रों का गले लगाकर स्वागत किया है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित की गई है। आपको बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच मंगलवार को डिफेंस समेत कई बड़ी डील साइन हो सकती हैं। भारत और फ्रांस के बीच होने वाले समझौतों पर इस वक्त पूरी दुनिया की नजर है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लोकभवन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच बैठक के बाद कई अहम समझौतों का ऐलान किया जा सकता है। इसके साथ ही भारत और फ्रांस के बीच पुराने रक्षा समझौते 10 साल तक और आगे बढ़ाया जा सकता है। मैक्रों की इस भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम डिफेंस डील पर मुहर लग सकती है। इनमें सबसे खास 114 राफेल विमानों को लेकर होने वाली डील है। इसके साथ ही दोनों देश कई घातक मिसाइलों को लेकर भी डील फाइनल कर सकते हैं।

आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की ये भारत की चौथी यात्रा है। वहीं, वह मुंबई की पहली बार यात्रा कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर चीन और पाकिस्तान की भी पैनी नजर बनी हुई है। आइए जानते हैं इस बैठक से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में…

Latest India News

Read More at www.indiatv.in