मथुरा। टीम इंडिया के मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ संत प्रेमानंद महाराज (Premanandji Maharaj) से मिलने मंगलवार सुबह 5 बजे पहुंचे। विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद के आश्रम पहुंचकर सत्संग सुना। इस दौरान दोनों आम भक्तों के साथ ही हाथ जोड़कर बैठे रहे। करीब एक घंटे तक सत्संग सुनने के बाद संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। हालांकि इस दौरान बेटी वामिका नजर नहीं आई।
पढ़ें :- मथुरा के श्री सिद्धिविनायक होटल में लगी भीषण आग, आज ही हुआ था उद्घाटन
Virat Kohli and Anushka Sharma visited Shri Premanand Ji Maharaj in Vrindavan today.#Vrindavan #ViratKohli #Premanand pic.twitter.com/JLyp8DVHsT
— Prem Kumar (@cbhushanamazon) February 17, 2026
विराट कोहली और अनुष्का संत प्रेमानंद से तीन वर्षों में चौथी बार मिले हैं। संत प्रेमानंद से भेंट के लिए सोमवार देर शाम ही दोनों वृंदावन पहुंच गए। उनका कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया। होटल रेडिसन में ठहरे थे, लेकिन यहां उनका कमरा भी किसी दूसरे नाम से बुक कराया गया। विराट कोहली और अनुष्का ने पहली बार संत प्रेमानंद से मुलाकात जनवरी 2023 में की थी। विराट की मुलाकात के बाद संत प्रेमानंद भी अचानक चर्चा में आ गए। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले ही दिन विराट और अनुष्का मई 2025 में संत प्रेमानंद के पास पहुंची। दो माह पहले दिसंबर 2025 में भी दोनों ने संत से मुलाकात की।
पढ़ें :- Video : कोहली का डांस देख हंसीं अनुष्का, चलिए दुबई के शांत रेगिस्तानों, खूबसूरत बीचों और रंग-बिरंगी गलियों की सैर पर
Read More at hindi.pardaphash.com