
Trading Strategy : IT शेयरों के दम पर बाजार में रिकवरी का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी निचले स्तर से 100 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 25700 के करीब कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, ITC, L&T और TCS ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी भी नीचे से करीब 400 प्वाइंट सुधरा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। फिलहाल निफ्टी 22 अंक यानी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 25,705 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 166 अंक यानी 0.20 फासदा की तेजी के साथ 83,450 के करीब कारोबार कर रहा है।
इंफोसिस करीब 3 फीसदी भागा
एडवांस AI के लिए ANTHROPIC से करार के बाद इंफोसिस भागा है। ये शेयर करीब 3 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। वहीं सेक्टर में लगातार चार दिनों की बिकवाली का बनवास हुआ खत्म हुआ है। आज आईटी इंडेक्स करीब 2 परसेंट मजबूत दिख रहा है।
डिफेंस शेयरों में जोश
नए ऑर्डर के बाद कोचिन शिपयार्ड 5 परसेंट भागा है। कंपनी को रक्षा मंत्रालय से 5 सर्वे जहाज के लिए 5000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। उधर भारत-फ्रांस के बीच डिफेंस डायलॉग के चलते BEL मजबूत हुआ है। साथ ही दूसरे डिफेंस स्टॉक्स भी चले है। निफ्टी का डिफेंस इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।
मेटल शेयरों में मुनाफावसूली का मूड
मेटल शेयरों में मुनाफावसूली का मूड है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 1.25 परसेंट से ज्यादा फिसला है। हिंडाल्को और नाल्को दो परसेंट से ज्यादा फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। वहीं रियल्टी, तेल-गैस और NBFCs में भी दबाव है। दूसरी ओर कैपिटल गुड्स, FMCG और केमिकल शेयरों में हल्की खरीदारी आई है।
कर्नाटक में गिग वर्कर्स के वेलफेयर के लिए एक परसेंट लेवी लगने से इटरनल और स्विगी फिसले हैं। ये शेयर 2.5 से 3 परसेंट की गिरावट के साथ वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।
निफ्टी पर रणनीति
बाजार में कमाई के लिए अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 25689-25729 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 25786-25813 पर है। इसके लिए पहला बेस 25564-25604 पर और बड़ा बेस 25483-25532 पर दिख रहा है। कल बेस-1 से मजबूत रिवर्सल मिला,साफ कहा था बैंक निफ्टी दिशा तय करेगा। FIIs की कैश में बिकवाली देखने को मिली है। इंडेक्स में थोड़ी शॉर्ट कवरिंग रही है। कॉल शॉर्ट्स भी कवर हुए हैं। निफ्टी में सभी एवरजेज को हासिल किया और 3 अहम कॉल राइटर्स जोन पार किया।
25800-900-26000 पर अभी भी मजबूत कॉल प्लेसमेंट है,ऊपर कोई एवरेज नहीं है। 25600-500-400 जोन पर पुट राइटिंग हुई है। बेस-1 पर निफ्टी का 20/100DEMA है। आज से ग्लोबल बाजारों में ट्रेडिंग शुरू होगी। ऐसे में निफ्टी IT पर फोकस करना जरूरी है। निफ्टी को अलग रखने पर शंका है लेकिन एक्सपायरी के चलते पुट राइटर्स अहम हैं। बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी अच्छा रहेगा, ऊपर रजिस्टेंस-1 पर थ्रेसहोल्ड प्वाइंट हैं। रजिस्टेंस-1 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग में रजिस्टेंस-1 संभव है,फिर से बैंक निफ्टी अहम है। अगर बेस-1 टूटा तो नीचे की तरफ बेस-2 भी दिख सकता है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का मानना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 61072-61241 पर और बड़ा रजिस्टेंस 61478-61615/61766 पर है। इसके लिए पहला बेस 60409-60606 पर और बड़ा बेस 60037-60266 पर है। कल बेस-1 पर गिरावट में अच्छा ट्रेड मिला, 59831 से पुलबैक आया। निजी और सरकारी दोनों बैंको से सपोर्ट मिला, SBI सबसे ज्यादा मजबूत रहा। यह ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। 60000 के पुट राइटर्स 60500 पर आए। 61000 कॉल पर सबसे ज्यादा OI दिखा और यहीं पर सबसे बड़ी बाधा संभव है। कल की तेजी और टेक्सचर को देखते हुए बेस-1 की ओर खरीदना अच्छा रहेगा।
रजिस्टेंस-1 पर सबसे बड़ी बाधा है। इस जोन में अपने सौदों को चेक करें। रजिस्टेंस-1 के ऊपर मजबूत तेजी संभव है और फिर रजिस्टेंस-2 दिखेगा। बेस-1 को होल्ड नहीं किया जो थोड़ा मुश्किल है,फिर बेस-1 का इंतजार करें।
Stock market : बाजार ने की सुस्त शुरुआत, आज के सेशन में इन अहम स्तरों पर रहे नजर
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Read More at hindi.moneycontrol.com