Tu Yaa Main Box Office Collection Day 4: आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ का सफर अब वीकडे के असली परीक्षा से गुजर रहा है. यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही फिल्म को कुछ खास पाॉपलैरिटी नहीं मिल पाई शुरुआती दिनों में हल्के उछाल के बाद अब फिल्म की चौथे दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली. शनाया और आदर्श की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से मेकर्स को विकेंड पर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अब नजर आने वाले दिनों की कमाई पर टिकी है. आइए आपको बताए चौथे दिन का कलेक्शन
चौथे दिन का कलेक्शन
वीकडे के शुरूआत के साथ ही सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम हो गई है, जिसका असर सीधे चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर आया है. सोमबार को फिल्म ने पहले दिन और वीकेंड के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम प्रदर्शन किया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन यानी सोमबार को 0.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 0.32 करोड़ रुपये का हुआ है.
देखें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

आगे कैसा रहेगा सफर ?
अब फिल्म की नजर आने वाले दिनों की कमाई पर है, अगर वर्ड ऑफ माउथ स्थिर रहता है, तो फिल्म वीकडे में स्थिर कमाई बनाए रख सकती है. फिलहाल चौथे दिन का आंकड़ा देख कर यह पता चल रहा है की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए लगातार बड़ें नबंर्स में दर्शकों का सपोर्ट चाहिए होगा.
यह भी पढ़ें: थिएटर में इस हफ्ते धमाका, रिलीज हो रही हैं रोमांस, कोर्टरूम और हिस्टोरिकल फिल्में
जल्द आ रहा ये वीडियो

The post Tu Yaa Main: फर्स्ट मंडे टेस्ट में पास या फेल? जानें चौथे दिन की कमाई appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com