Mark Zuckerberg Quotes: बनना चाहते हैं Mark Zuckerberg की तरह सफल इंसान, तो आज ही गांठ बांध लें उनकी ये बातें

 Mark Zuckerberg के मोटिवेशनल कोट्स- India TV Hindi
Image Source : PTI
Mark Zuckerberg के मोटिवेशनल कोट्स

मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) टेक की दुनिया का बहुत बड़ा नाम है। उनकी गिनती दुनिया के सबसे प्रभावशाली तकनीकी उद्यमियों में की जाती हैं। उन्हें मुख्य रूप से Meta के सह-संस्थापक और CEO के रूप में जाना जाता है। जुकरबर्ग ने 2004 में अपने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के रूममेट्स के साथ मिलकर ‘TheFacebook’ लॉन्च किया था। जिसे शुरुआत में केवल कॉलेज के छात्रों के लिए बनाया गया था, लेकिन इसने जल्द ही पूरी दुनिया में सोशल मीडिया की परिभाषा बदल दी। आज जुकरबर्ग केवल फेसबुक ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया नेटवर्क के मालिक हैं। उनकी कंपनी ‘Meta’ के अंतर्गत Instagram, WhatsApp, Threads,Oculus VR जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आते हैं। मार्क जुकरबर्ग यंगस्टर्स के लिए रोल मॉडल हैं। उनके विचार लोगों को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए मार्क जुकरबर्ग के प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको सफल बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

Mark Zuckerberg Motivational Inspirational Quotes in Hindi 

1. सबसे बड़ा रिस्क यह है कि कोई रिस्क न लेना है।

2. मार्क जुकरबर्ग के अनुसार आगे बढ़ने के लिए पुराने नियमों को तोड़ना और नया नियम बनाना जरूरी है।

3. तेजी से बदलती दुनिया में,केवल वही रणनीति निश्चित रूप से असफल होती है जो रिस्क नहीं लेती।

4. पूरा किया हुआ काम,परिपूर्णता से बेहतर है।

5. आप क्या कहते हैं लोग इसका परवाह नहीं करते,वे इस बात की परवाह करते हैं कि आप क्या बनाते हैं।

6. एक मिशन बनाना और एक बिजनेस बनाना साथ-साथ चलते हैं।

7. आइडियाज पूरी तरह से तैयार होकर नहीं आते। वे तभी स्पष्ट होते हैं जब आप उन पर काम करते हैं।

8. मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि प्रश्न यह नहीं है कि हम लोगों के बारे में क्या जानना चाहते हैं,बल्कि यह है कि लोग अपने बारे में क्या बताना चाहते हैं।

9. मार्क जुकरबर्ग कहते हैं कि,चाहे आप कुछ भी कर रहे हों,खुद को कम मत आंकिए। हर किसी के पास एक अनोखा नजरिया होता है जिसे वे दुनिया के सामने ला सकते हैं।

10. अगर आप वास्तव में वही करते हैं जो आप पसंद करते हैं,तो वह काम आसान लगने लगता है और उसमें एक गहरा उद्देश्य भी जुड़ जाता है।

Latest Lifestyle News

Read More at www.indiatv.in