
Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard Ltd) 5,000 करोड़ रुपये के नौसेना जहाज कॉन्ट्रैक्ट में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी है।
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए पांच नेक्स्ट जेनरेशन सर्वे वेसल बनाने का टेंडर जारी किया था। इसमें शिपबिल्डिंग और मेंटेनेंस वाली कंपनी एल1 घोषित हुई है।
अंतिम मंजूरी अभी बाकी
कोचीन शिपयार्ड ने साफ किया है कि कॉन्ट्रैक्ट का अंतिम आवंटन जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही होगा। साथ ही यह भी बताया गया कि इस ऑर्डर में कोई संबंधित पक्ष लेनदेन शामिल नहीं है और कंपनी के प्रमोटर समूह का अवॉर्ड देने वाली इकाई में कोई हित नहीं है।
दिसंबर तिमाही के नतीजे
31 दिसंबर को खत्म तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18.3 प्रतिशत घटकर 144.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 177 करोड़ रुपये था। हालांकि रेवेन्यू 17.7 प्रतिशत बढ़कर 1,350.4 करोड़ रुपये पहुंच गया।
लेकिन EBITDA 21.5 प्रतिशत गिरकर 186.6 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 237.6 करोड़ रुपये था। इसके कारण ऑपरेटिंग मार्जिन 20.7 प्रतिशत से घटकर 13.8 प्रतिशत पर आ गया।
कोचीन शिपयार्ड के शेयरों का हाल
कोचीन शिपयार्ड का शेयर सोमवार को BSE पर 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,468.20 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 14.71% गिरा है। हालांकि, 1 साल में स्टॉक 20.78% ऊपर गया है। वहीं, पिछले 5 साल में इसने 709% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 38.61 हजार करोड़ रुपये है।
कोचीन शिपयार्ड का बिजनेस क्या है
Cochin Shipyard Ltd भारत की प्रमुख शिपबिल्डिंग और शिप रिपेयर कंपनी है। ये रक्षा और वाणिज्यिक दोनों तरह के जहाज बनाती और उनकी मरम्मत करती है। कंपनी भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड के लिए युद्धपोत, एयरक्राफ्ट कैरियर, सर्वे वेसल जैसे रक्षा जहाज तैयार करती है।
साथ ही तेल एवं गैस, कार्गो और ऑफशोर सेक्टर के लिए कमर्शियल जहाज भी बनाती है। इसके अलावा यह बड़े जहाजों की मरम्मत, अपग्रेड और मेंटेनेंस सेवाएं भी प्रदान करती है, जिससे इसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों से काम मिलता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com