
एक्स
X Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ( पहले ट्विटर) इस समय डाउन चल रहा है और वेबसाइट आउटेज ट्रेक करने वाली डाउनडिटेक्टर डॉटकॉम के मुताबिक इस समय एक्स पर तकनीकी दिक्कत देखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के डाउन होने से इसके यूजर्स परेशानी का सामना कर रहे हैं और उन्हें अपडेट्स नहीं मिल पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर डॉटकॉम के मुताबिक शाम 6 बजकर 53 मिनट पर 52 फीसदी ऐप यूजर्स को इस तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था जबकि फीड और टाइमलाइन अपलोडिंग में 21 फीसदी यूजर्स को परेशानी हो रही थी। इसके अलावा 17 फीसदी यूजर्स ने एक्स की वेबसाइट पर टेक्निकल दिक्कत की बात रिपोर्ट की है।

एक्स डाउन
खबर में अपडेट जारी है
Read More at www.indiatv.in