AI Impact Summit 2026 Live Update: AI पर भारत का ग्लोबल शो कुछ देर में, जानें PM मोदी समेत कौन-कौन से दिग्गज करेंगे संबोधित?

AI Impact Summit India 2026 Live Update: नई दिल्ली में आज से ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का भव्य आगाज हो रहा है जिसमें दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष और दिग्गज टेक कंपनियों के सीईओ शिरकत कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन करेंगे जो इस तकनीक के भविष्य की दिशा तय करने वाला एक बड़ा मंच साबित होगा. इस समिट में 300 से अधिक प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी जहां विशेषज्ञ एआई ईकोसिस्टम के फायदों और इसके प्रभाव पर विस्तृत चर्चा करेंगे. समिट का मुख्य उद्देश्य न केवल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की ताकत को दुनिया के सामने रखना है बल्कि इसके साथ आने वाले संभावित खतरों को कम करने के लिए एक ठोस वैश्विक रणनीति तैयार करना भी है.

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर सबसे बड़ा सवाल रोजगार और सुरक्षा पर खड़ा हो रहा है जिसे लेकर समिट के दौरान गहन विचार-विमर्श किया जाएगा. कई बड़ी कंपनियों के सीईओ और रिसर्चर्स उन खतरों और नए अवसरों पर अपनी राय रखेंगे जो एआई की वजह से भविष्य के जॉब मार्केट में पैदा होंगे. इसके अलावा तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल का डेटा सेंटर्स और पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा, यह मुद्दा भी चर्चा के केंद्र में रहेगा. समिट के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि कैसे एआई को आम आदमी की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने और ग्लोबल सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.

—विज्ञापन—

AI Impact Summit के मुख्य स्पीकर 

  • नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत
  • इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस
  • सुंदर पिचाई, CEO, गूगल
  • मुकेश अंबानी, चेयरमैन एवं MD, रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • सैम ऑल्टमैन, CEO, ओपनएआई
  • शांतनु नारायण, CEO, एडोबी
  • क्रिस्टियानो एमोन, CEO, क्वालकॉम
  • डारियो अमोडेई, CEO, एंथ्रॉपिक
  • डेमिस हासाबिस, CEO, गूगल डीपमाइंड
  • आर्थर मेंश, CEO, मिस्ट्रल AI
  • अलेक्जेंडर वांग, चीफ AI ऑफिसर, मेटा
  • प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन, सह-संस्थापक, सर्वम AI
  • विशाल सिक्का, संस्थापक एवं CEO, वियानाई

लाइव अपडेट के लिए जुड़े रहें New 24 से….

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com