Apple की मार्च में लो-कॉस्ट MacBook लॉन्च करने की योजना, शानदार नए रंगों में आएंगे नए लैपटॉप

Apple MacBook- India TV Hindi
Image Source : APPLE
एप्पल मैकबुक

Apple MacBook: एप्पल की जल्द ही नॉन-प्रीमियम लैपटॉप सेगमेंट में MacBook लॉन्च करने की योजना पर काम चल रहा है और इससे जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स भी हाल में सामने आई हैं। एप्पल का ये नया लैपटॉप मार्च में लॉन्च किया जा सकता है और ये लो-कॉस्ट यानी कम कीमत की डिवाइस होने वाली है। इसके लिए एक इवेंट का आयोजन अगले महीने किया जा सकता है जिसका मुख्य आकर्षण इन MacBook की घोषणा से जुड़ा हो सकता है। इसके अलावा जो और खास बात सामने आई है उसमें कहा जा रहा है कि कंपनी अपने सामान्य कलर कॉम्बिनेशन से अलग हटकर इस बार MacBook के कलर पेश कर सकती है और नए एप्पल लैपटॉप के लिए प्लेफुल कलर्स पेश किए जा सकते हैं। पहले कहा जा रहा था कि इन लैपटॉप को सेम चिपसेट से लैस किया जाएगा जो कि आईफोन 16 प्रो मॉडल्स में लगे होंगे।

मार्च में आएगा एप्पल का लो-कॉस्ट MacBook!

Bloomberg के मार्क गुरमैन ने लेटेस्ट पावर ऑन न्यूजलैटर में इस बात का दावा किया है कि मार्च में एप्पल नए MacBook की लॉन्चिंग का ऐलान कर सकता है और इसके लिए एक इवेंट की प्लानिंग चल रही है। अभी इस बात को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है कि मार्च का इवेंट केवल MacBook या लैपटॉप की लॉन्चिंग को ध्यान में रखकर किया जा रहा है या कंपनी और डिवाइस भी लॉन्च करने जा रही है या नहीं।

कीमत को लेकर क्या किया जा रहा है दावा

रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि नए लैपटॉप शायद 1000 डॉलर (90,700 रुपये) के प्राइस बैंड में लाए जा सकते हैं और ये सबसे ज्यादा अफोर्डेबल MacBook के तौर पर बाजार में आने वाले हैं। इसके दाम नीचे रखने के लिए एप्पल इसमें A18 प्रो चिपसेट रखने की योजना पर काम कर रहा है, ये वही चिपसैट हैं जो आईफोन 16 प्रो मॉडल्स में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसके अलावा इस लैपटॉप में तुलनात्मक तौर पर छोटे डिस्प्ले को देखा जा सकता है, एयर और प्रो वेरिएंट्स के मुकाबले जिसका साइज 13 इंच से थोड़ा कम हो सकता है।

अपकमिंग MacBook के कलर्स को लेकर सामने आई ये बात

रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र है कि एप्पल आने वाले MacBook में सोबर और Muted कलर्स को छोड़कर कुछ और कलर्स पर टेस्टिंग कर रहा है जिनमें लाइट येलो, लाइट ग्रीन, ब्लू, पिंक, क्लासिक सिल्वर और डार्क ग्रे ऑप्शन के नाम शामिल हैं। हालांकि मार्क गुरमैन ने कहा कि इस बात की संभावना काफी कम है कि नए MacBook लॉन्च में ये सारे कलर्स देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें

India AI Impact Summit 2026: नौकरी बचाने के लिए सीखें एआई टूल्स का इस्तेमाल-टेक दिग्गजों की सलाह

Read More at www.indiatv.in