कैसा होगा फोल्डेबल आईफोन को टक्कर देने वाला सैमसंग का नया Wide Fold फोन? सब कुछ चल गया पता

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

इस साल ऐप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन का इंतजार खत्म हो जाएगा. ऐप्पल अभी तक मार्केट में मौजूद फोल्डेबल फोन से अलग फॉर्म फैक्टर वाला आईफोन लॉन्च करेगी, जो चौड़ा ज्यादा होगा. सैमसंग ने भी इसे टक्कर देने के लिए कमर कस ली है और कंपनी इस साल एक नया Galaxy Wide Fold फोन लॉन्च करेगी. अनफोल्ड होने पर इस फोन की चौड़ाई लंबाई से ज्यादा होगी और इसी वजह से इसे Wide नाम दिया गया है. अब इसके डिजाइन को लेकर नई जानकारी सामने आई है.

कैसा दिखेगा सैमसंग का Wide Fold?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Wide Fold की कवर स्क्रीन के टॉप सेंटर में पंच होल कैमरा दिया जाएगा और यह बॉक्सी प्रोफाइल के साथ आएगा. यानी नॉन-फोल्डेबल फोन की तरह इसमें राउंडेड एज नहीं होंगे. कवर के साथ-साथ इसकी मेन स्क्रीन पर भी पंच होल कैमरा दिया जाएगा, जो टॉप सेंटर में होगा. अनफोल्ड होने पर यह लंबे से ज्यादा चौड़ा दिखेगा. इससे यह अनफोल्ड होने पर एक टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देगा. इसमें 7.6 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो यूजर को मल्टीटास्किंग, प्रोडक्टिविटी और स्ट्रीमिंग आदि के लिए इनफ स्पेस देगा. स्ट्रीमिंग में इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर को विजुअल्स के साथ-साथ टॉप और बॉटम पर हॉरिजॉन्ट्ल ब्लैक बार्स नहीं देखने पड़ेंगे.

कब हो सकता है लॉन्च?

ऑफिशियली सैमसंग की तरफ से अभी तक इस फोन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लीक्स की मानें तो Galaxy Z Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 फोन के साथ Wide Fold को भी लॉन्च किया जा सकता है. ये मात्र कयास हैं और इसकी लॉन्चिंग में देरी भी हो सकती है.

ऐप्पल करेगी आईफोन फोल्ड के साथ धमाका

सितंबर में ऐप्पल अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर धमाका करने को तैयार है. आईफोन फोल्ड नाम से आने वाले इस डिवाइस में 7.8 इंच का इनर और 5.5 इंच का आउटर डिस्प्ले दिया जा सकता है. इस आईफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप और कवर और मेन डिस्प्ले पर एक-एक कैमरा दिया जा सकता है. भारत में आईफोन फोल्ड की शुरुआती कीमत 2.25 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज से, कई राष्ट्रपति और PM होंगे शामिल, यहां जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

Read More at www.abplive.com