
O Romeo Box Office Collection Day 3: शुरुआती दो दिनों की मजबूत कमाई के बाद ‘ओ रोमियो’ ने पहले वीकेंड पर चौंकाने वाला मोड़ ले लिया. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म ने शुक्रवार को 8.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग की. शनिवार को वैलेंटाइन डे का फायदा उठाते हुए 12.65 करोड़ रुपये कमा डाले. रविवार को फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई और कलेक्शन कम हो गया. आइए तीसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.
रविवार को कम हुई ‘ओ रोमियो’ की कमाई
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ओ रोमियो‘ ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. आमतौर पर रविवार की छुट्टी का फिल्मों को फायदा मिलता है, लेकिन इस बार मामला अलग रहा. भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले ने शाम और रात के शो पर सीधा असर डाला. ऑक्यूपेंसी आंकड़े भी यही कहानी कहते हैं-
- सुबह के शो: 8.76%
- दोपहर के शो: 25.00%
- शाम के शो: 23.42%
- रात के शो: 18.66%
फिर भी शाहिद-विशाल की सबसे बड़ी ओपनिंग
रविवार की गिरावट के बावजूद विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी ने अपने करियर का सबसे बड़ा पहला वीकेंड दर्ज किया है. दोनों की पहली फिल्म कमीने ने ओपनिंग वीकेंड में 14.70 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरी फिल्म हैदर का आंकड़ा 19.37 करोड़ रुपये रहा. वहीं तीसरी फिल्म रंगून सिर्फ 14.50 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई थी. ऐसे में 30.15 करोड़ रुपये के साथ ओ रोमियो ने इस जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
असली परीक्षा सोमवार से
ट्रेड जानकारों का मानना है कि फिल्म के लिए सोमवार का दिन बुहत अहम होगा. अगर दर्शकों की प्रतिक्रिया पॉजिटिव बनी रही तो वीकडेज में भी कलेक्शन स्थिर रह सकता हैय. अब देखना होगा कि ये मूवी लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है या नहीं.
जानें फिल्म की स्टारकास्ट
रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ओ रोमियो में शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी के अलावा नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म में विक्रांत मैसी और तमन्ना ने कैमियो किया है.
यह भी पढ़ें– O Romeo VS Tu Yaa Main: बॉक्स ऑफिस क्लैश में आगे निकली ‘ओ रोमियो’, कमाई में कितना अंतर?
The post O Romeo: भारत-पाक मैच के रोमांच में फीकी पड़ी 'ओ रोमियो', कितनी हुई कमाई? appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com