यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर कड़ा हमला बोला है. जेलेंस्की ने पुतिन को ‘युद्ध का गुलाम’ बताते हुए कहा कि रूस लगातार युद्ध को आगे बढ़ा रहा है और शांति में उसकी कोई रुचि नहीं है. ये बयान उन्होंने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान दिया. जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमलों की वजह से यूक्रेन के सभी पावर प्लांट को नुकसान पहुंच चुका है. उन्होंने बताया कि देश में एक भी बिजली संयंत्र ऐसा नहीं बचा, जो रूसी मिसाइल या ड्रोन हमलों से तबाह ना हुआ हो. इसकी वजह से आम लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर ठंड के मौसम में बिजली कटौती से जीवन और भी मुश्किल हो गया है.
खबर अपडेट की जा रही है…
—विज्ञापन—
Read More at hindi.news24online.com