देवों के देव महादेव को पसंद है पंचामृत का भोग, नोट कर लीजिए रेसिपी, फटाफट बन जाएगा प्रसाद

पंचामृत की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : CANVA
पंचामृत की रेसिपी

आज के दिन देश भर में खूब जोर-शोर से महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। अगर आप भी भोलेनाथ को खुश करना चाहते हैं, तो उनके पसंद का भोग बनाइए। माना जाता है कि देवों के देव महादेव को पंचामृत काफी पसंद है। आज हम आपको पंचामृत बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे। आइए सबसे पहले पंचामृत बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सारी सामग्री के बारे में जानते हैं।

किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंचामृत बनाने के लिए एक लीटर गाय का दूध, हाफ लीटर दही, 250 ग्राम चीनी या फिर मिश्री, 130 ग्राम शहद, 60-65 ग्राम शुद्ध घी, 5-6 तुलसी के पत्ते, एक ग्लास गंगाजल, एक कटोरी कद्दूकस किया हुआ गोला, 5-6 बारीक कटे हुए छुआरे, 8-10 बारीक कटे हुए बादाम, एक कटोरी किशमिश, एक छोटी कटोरी चिरौंजी, 20 बारीक कटे हुए काजू और एक कटोरी कटे हुए मखाने की जरूरत पड़ेगी।

कैसे बनाएं औषधीय गुणों से भरपूर पंचामृत- सबसे पहले एक बड़े साइज के कटोरे में दूध, दही, शहद, घी और चीनी को निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इसके बाद गंगाजल, बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स समेत सारी सामग्री को निकाल लीजिए। आपको इन सभी चीजों को मिला लेना है और आपका प्रसाद बन जाएगा। ध्यान रहे कि पंचामृत बनाते समय आपको शुद्धता का पूर ध्यान देना चाहिए। सिर्फ पंचामृत ही नहीं, अगर आप भगवान के लिए कोई भी भोग बना रहे हैं, तो आपको शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर लगाएं पंचामृत का भोग- महज 10 से 15 मिनट के अंदर पंचामृत बन जाएगा। आप इस महाशिवरात्रि पर महादेव को पंचामृत का भोग लगा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंचामृत में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है।

 

Latest Lifestyle News

Read More at www.indiatv.in