जर्मनी में आसिम मुनीर की किरकिरी, गार्ड ने मांग लिया ID कार्ड, वीडियो वायरल

जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की फजीहत हो गई. सम्मेलन में एंट्री के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उनसे पहचान पत्र यानी ID दिखाने को कहा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब आसिम मुनीर सम्मेलन हॉल में जाने के लिए आगे बढ़ते हैं, तभी वहां तैनात सुरक्षा गार्ड उन्हें रोक लेता है. गार्ड उनसे पूछता है कि उनकी ID कहां है और उसे दिखाने के लिए कहता है. कुछ सेकंड बाद पहचान की पुष्टि हो जाती है और उन्हें अंदर जाने की इजाजत मिल जाती है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर बहस शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक शर्मिंदगी बता रहे हैं. उनका कहना है कि किसी देश के सेना प्रमुख के साथ ऐसा होना उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि पर असर डालता है. वहीं दूसरी ओर कई लोग इस घटना को सामान्य बता रहे हैं. उनका कहना है कि म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस जैसे बड़े और हाई-सिक्योरिटी कार्यक्रमों में हर व्यक्ति की पहचान जांची जाती है, चाहे वो कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो.

—विज्ञापन—

खबर अपडेट की जा रही है…

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com